देश मजबूती के साथ बढ़ रहा आगे - उपमुख्यमंत्री


शहडोल(सीतेंद्र पयासी)।  28 अगस्त 2024- मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हमारा देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल, शिक्षा, चिकित्सा, औद्योगिक विकास जैसे अन्य क्षेत्रों में बेहतर कार्य किया जा रहा है, भारत को आज विश्व गुरु माना जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को स्वतंत्र कराने के लिए हमारे शहीदों ने अपना बलिदान दिया हमें उनके बलिदानों को याद कर उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय वाल्मिकी प्रसाद गुप्ता ने लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयास किए। उन्होंने कहा कि  क्षेत्र और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए लोकतंत्र सेनानी  वाल्मिकी गुप्ता ने सतत प्रयास किए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें लोकतंत्र सेनानी वाल्मीकि गुप्ता के आदर्श को आत्मसात करना चाहिए। 

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री  राजेंद्र शुक्ला आज शहडोल जिले के ग्राम पंचायत करकी में मीसाबंदी एवं लोकतंत्र सेनानी स्व. वाल्मिकी प्रसाद गुप्ता की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 


उन्होंने कहा कि भारत आज निरंतर प्रगति और उन्नति की ओर आगे बढ़ रहा है। रूस और यूक्रेन के युद्ध में फंसे हुए  विद्यार्थियों को युद्ध विराम करवाकर जिस प्रकार यूक्रेन से विद्यार्थियों की वापसी की जिसकी सारे विश्व में सराहना की गई। समारोह को विधायक शरद कोल ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभा मिश्रा, विधायक जयसिंहनगर मनीषा सिंह, विधायक जैतपुर  जयसिंह मरावी, कलेक्टर डॉ केदार सिंह, पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक, सदस्य जिला योजना समिति कमल प्रताप, समाजसेवी अनिल गुप्ता,  ब्रजेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी,समाजसेवी व काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

أحدث أقدم