शहडोल(सीतेंद्र पयासी)। संभागीय मुख्यालय शहडोल के नगर पालिका शहडोल अंतर्गत सरफा डैम में आज स्वच्छता ही सेवा अभियान व एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जयसिंहनगर मनीषा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान देश भर में चलाया गया है, इस अभियान में सभी लोग अपनी सहभागिता निभाएं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पेड़ों की बहुत आवश्यकता है, वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं, पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं जो जीव जंतुओ के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर पौधे लगाए और पर्यावरण को हरा भरा बनाने में सहभागिता निभाए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने कहा कि पौधों का रोपण करें और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ली। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधों की रक्षा करना हम सब की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया तथा सूखा एवं गीला कचरा के निपटान के संबंध में जानकारी दी गई।
शहडोल नगरपालिका के सरफा डैम में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए विधायक मनीषा सिंह कलेक्टर डॉ . केदार सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आर.अंजली, अनु विभागीय अधिकारी राजस्व अरविंद शाह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अक्षत बुंदेला सहित काफी संख्या में विद्यार्थियों ने पौधों का रोपण किया तथा पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी ली।
कार्यक्रम का संचालन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पांडेय ने किया।
إرسال تعليق