शहडोल(सीतेंद्र पयासी)। • शहडोल पुलिस द्वारा पुलिस लाईन शहडोल ग्राउंड में किया गया परेड का आयोजन
• उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राघवेन्द्र द्विवेदी ने ली परेड की सलामी व किया निरीक्षण
• परेड का उद्देश्य पुलिसकर्मीयों में अनुशासन, एकरूपता व शारीरिक दक्षता को हैं बनाये रखना।
आज दिनांक 24.12.24 को पुलिस लाईन ग्रांउड शहडोल पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा जनरल परेड की सलामी ली गई व परेड का निरीक्षण किया गया।
परेड का नेतृत्व प्रभारी रक्षित निरीक्षक ब्रजलाल रोकडे द्वारा किया गया, जिसमें पुलिस लाईन थाना आजाक, थाना सोहागपुर व पुलिस अधीक्षक कार्यालय शहडोल का बल शामिल हुआ। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी परेड का संचालन शारीरिक फ़िटनेस और अनुशासन का निरीक्षण किया गया साथ ही इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यासलय ने पुलिसकर्मियों को मानसिक व शारीरिक रूप से फिट रहकर आपात स्थिति से निपटने व अपराधों की रोकथाम हेतु उपकरणों के रख - रखाव व क्रियाशीलता को बनाए रखने हेतु निर्देशित किया, अपने कर्तव्यों के प्रति सतर्क, सजग एवं ज़िम्मेदारी से निभाने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।


إرسال تعليق