विवेकानंद करियर मार्गदर्शन के तहत कार्यक्रम का हुआ आयोजन


शहडोल। मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के दिशानिर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन के तत्वाधान में पंडित अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में दिनांक 06 अप्रैल 2026 को राष्ट्र नायक बाबू जगजीवन राम जी की जन्म जयंती पर राष्ट्रीय समता दिवस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय कें कक्ष क्रमांक 2 में किया गया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो उत्तम सिंह, डॉ यदुवीर मिश्रा,डॉ तबस्सुम शेख एवं जसीम अहमद द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रथम वक्ता के रूप में। प्रो उत्तम सिंह ने सामाजिक समरसता आपसी भाई चारा एवं बाबू जगजीवन राम जी के जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला । द्वितीय वक्ता के रूप में डॉ यदुवीर मिश्रा द्वारा राम चरित मानस एवं प्रकृति से समता सीखने की बात कही गई। छात्र/छात्राओं ने भी अपनी अपनी प्रस्तुति दी। इस पूरे आयोजन में महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ प्रमिला वास्केल, डॉ अर्चना जायसवाल , डॉ रागनी गुप्ता, डॉ मुनौवर अली, डॉ दिलीप शुक्ला विवेक पाठक,आकांक्षा गौतम, आसमा खान,सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित रहे। कार्यक्रम में आभार ज्ञापन डॉ सौरभ मदान ने किया । पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन सेल की संयोजक प्रो सुभांगी गुप्ता ने किया ।

Post a Comment

أحدث أقدم