उपयंत्री हिमेंद्र पटले की मिली भगत से अमृत सरोवर योजना की आड़ में सरकारी पैसे की हो रही लूट


शहडोल(सीतेंद्र पयासी)। जिले में अमृत सरोवर के तहत तालाब के सौंदर्यीकरण में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि लाखों रुपए की लागत से अमृत सरोवर के तहत तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए सरकार लाखों रुपये का बजट दे रही है। लेकिन शहडोल जिले के जयसिंहनगर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत दरौंडी में अमृत सरोवर योजना के तहत हो रहे तालाबों के सौंदर्यीकरण में सरपंच/सचिव और उपयंत्री हिमेंद्र पटले की मिली भगत से योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ने लगी है। उपयंत्री हिमेंद्र पटले पर लगातार आरोप और प्रत्यारोप का सिलसिला जारी हैं उसकें बाद भी जनपद पंचायत जयसिंहनगर कें अधिकारी लगातार मेहरबानिया बरसा रहें क्या भाजपा कें राज में उपयंत्री ग्रामीणों पर भारी पड़ेगें तभी तों आमजनमानस द्वारा की जा रही जांच कराने की मांग और साथ ही भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग कें बाद भी अधिकारी क्यों नही है तैयार।



घटिया सामग्री का किया जा रहा प्रयोग

सूत्रो कि मानें तो मामला जिले के जयसिंहनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत दरौंडी का है। जहां ग्रामीणों का आरोप है कि अमृत सरोवर के तहत तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। जिसमें घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। जिसको ग्रामीणों ने कई बार रोकने का प्रयास किया। लेकिन निर्माण कार्य नहीं रुक रहा है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि बिना मानक के अनुरूप यहां पर कार्य किया जा रहा है। घटिया पत्थर लगा कर शासकीय राशि का बंदरबांट कर रहें।

सरपंच सचिव और इंजीनियर कर रहे हैं सरकारी धन का बंदरबांट

अमृत सरोवर के तहत तालाब का सौंदर्यीकरण मे बिना मानक के अनुरूप हो रहे कार्य जिसके बाद ग्रामीणों ने जिलाधिकारी  से जांच कराने और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे हैं 

ग्रामीणों ने पूरा आरोप इंजीनियर हिमेंद्र पटले पर लगा रहे हैं बताया जा रहा है कि इंजीनियर साहब हमेशा सुर्खियों में रहते हैं और आए दिन इनके द्वारा किए गए भ्रष्टाचार उजागर भी होते रहते हैं इनके अंडर में जितने भी ग्राम पंचायत है हर जगह घटिया निर्माण कार्य होते है आए दिन इनके कारनामे उजागर होते हैं इसके बावजूद भी अपने क्षेत्र में कोई सुधार नहीं ला रहे हैं इससे साफ जाहिर हो रहा है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं एसडीओ जयसिंहनगर का पूरा संरक्षण मिला है तभी तो हमेशा सुर्खिया बटोर रहे हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم