देश भक्ति के गीतों, नाटक एवं नृत्य के माध्यम से मनाया गया 80 वाॅ स्वतंत्रता दिवस

 घर -घर तिरंगा, हर घर तिरंगा के तहत निकली गई तिरंगा यात्रा


शहडोल(सीतेंद्र पयासी)- 15 अगस्त 2026 को पूरे भारतवर्ष में 80 वा स्वतंत्रता दिवस बड़े हर हर्षोल्लास से मनाया गया। इस त्यौहार के उत्साह को लेकर पूर्व से ही  विभाग के साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन भव्य रूप से पूरे नगर में भ्रमण करते हुए मिला। जिसमें देश प्रेम की भावनाओं का अद्भुत संगम दिखा। इसी के साथ हर घर तिरंगा योजना का भी प्रचार प्रसार बड़ी तन्मयता के साथ हुआ।


जयसिंहनगर के सभी विद्यालय महाविद्यालय व विभागों में राष्ट्रध्वज फहराकर राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जयसिंहनगर के दिशा निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जयसिंहनगर के मार्गदर्शन में सांदीपनी विद्यालय जयसिंहनगर के खेल मैदान में 15 अगस्त 2026 के अवसर पर छात्र- छात्राओं के कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जहां पर विभिन्न विद्यालयों से छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित हुए। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारत माता के छायाचित्र के समक्ष पुष्प एवं दीप प्रज्वलन कर मंच पर आसीन अतिथियों द्वारा स्काउट/गाइड के छात्र- छात्राओं से सलामी ली गई। तदुपरांत एक से एक बढ़कर मंच पर प्रस्तुतियाँ दी गई। देश प्रेम के गानों पर दर्शक थिरकते रखते नजर आए।


ये रहे उपस्थित

मालती सिंह जनपद पंचायत अध्यक्ष जयसिंहनगर, सुशील शुक्ला नगर परिषद अध्यक्ष, जयश्री कचेर भाजपा मंडल अध्यक्ष, काजोल सिंह अनुविभागीय अधिकारी( राजस्व), शिवानी जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, राजेंद्र तिवारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, रामनारायण विश्वकर्मा समन्वयक जनपद शिक्षा केंद्र, सीडीपीओ, रोहिणी शुक्ला, परशुराम द्विवेदी, चक्रधारी शुक्ला, जयप्रकाश पांडेय, राकेश गुप्ता, राजीव तिवारी प्रचार्य सांदीपनी विद्यालय जयसिंहनगर समस्त शिक्षक शिक्षिकाए, छात्र-छात्राएं एवं आमजनमानस। पुलिस विभाग जयसिंहनगर का व्यवस्था बनाने में भरपूर सहयोग रहा।

Post a Comment

أحدث أقدم