भाजपा मंडल जयसिंहनगर का हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित


शहडोल(सीतेंद्र पयासी)। भारतीय जनता पार्टी शहडोल जिला अध्यक्ष  कमल प्रताप सिंह के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी जयसिंहनगर मंडल प्रभारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन एवं भारतीय जनता पार्टी जयसिंहनगर मंडल अध्यक्ष राम नारायण पाण्डेय के नेतृत्व मे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर *हर घर तिरंगा अभियान* के तहत मंडल स्तरीय विभिन्न कार्यक्रमों के लिए मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन भाजपा मंडल कार्यालय जयसिंहनगर मे किया गया। 


उक्त बैठक मे भाजपा जयसिंहनगर मंडल अध्यक्ष राम नारायण पाण्डेय ने आगामी दिनों मे हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत चर्चा करते हुए कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशानिर्देश उपस्थित पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ को दिया।

भाजपा मंडल जयसिंहनगर की बैठक मे भाजपा मंडल अध्यक्ष  राम नारायण पाण्डेय, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पार्षद दिवाकर पयासी मंडल महामंत्री हिमांशू गुप्ता,मंडल उपाध्यक्ष रावेन्द्र शर्मा, मोहन कहार, मंडल महामंत्री कविता सिंह,पिछड़ा जिला मंत्री हीरालाल पाल,सह प्रभारी हर घर तिरंगा अभियान  पंकज पाण्डेय,  पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष  लाल बहादुर कचेर,  किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष  उत्तम तिवारी, किसान मोर्चा महामंत्री राकेश गुप्ता  व्यापारी प्रकोष्ठ मंडल संयोजक  प्रवीण ताम्रकार , बूथ अध्यक्ष  संतोष सिँह  भाजपा कार्यकर्ता  मुकेश गौतम , रजनीश शर्मा  सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post