पंडित शंभूनाथ शुक्ल जी का पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय में पुण्य स्मरण


शहडोल(सीतेंद्र पयासी)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं विंध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पंडित शंभुनाथ शुक्ल के नाम से संचालित विश्वविद्यालय शहडोल में विंध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं जिले के निर्माता पुरुष पंडित शम्भूनाथ शुक्ल की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके परिवारजनों एवं विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो रामशंकर कुलसचिव प्रो आशीष तिवारी जी द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किये  गए । इस अवसर पर पंडित शम्भूनाथ शुक्ल की विश्वविद्यालय में  स्थित प्रतिमा में सभी लोगो ने माल्यार्पण कर जिले और समाज के लिए उनके द्वारा दिए गए योगदान को याद किया।

पंडित शम्भूनाथ शुक्ल भारत के एक राजनेता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। कानूनी विद्वान होने के कारण उन्हें भारत की संविधान सभा के लिए मनोनीत किया गया। स्वतंत्रता के बाद उन्होंने विंध्य प्रदेश के तीसरे मुख्यमंत्री के रूप राज्य का नेतृत्व किया। पंडित शम्भूनाथ शुक्ल का जन्म 18 दिसंबर1903 को शहडोल में हुआ था। उनका निधन 21 अक्टूबर 1978 को हुआ था।विंध्य प्रदेश भारत का एक छोटा-सा राज्य था, जिसकी स्थापना स्वतंत्रता के बाद 1948 में मध्य भारत की कुछ रियासतों को मिलाकर की गई थी। वर्ष 1956 में, राज्य अधिनियम 1956- के तहत विंध्य प्रदेश को नये मध्य प्रदेश राज्य में विलय कर दिया गया।पंडित शंभुनाथ शुक्ल(1950 से 1952) वे अस्थायी संसद के सदस्य के रूप में कार्य किया। इसके बाद 1952 में विंध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में विधायक चुने गए और सर्वसम्मति से कांग्रेस की ओर से विंध्य प्रदेश के (1952 से 1956) तक मुख्यमंत्री के लिए चुने गए।चुनाव के बाद इंदिरा गांधी की अनुशंसा पर मध्यप्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल सत्यनारायण सिन्हा ने उन्हें 15 अगस्त सन 1971 को अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा, का प्रथम कुलपति नियुक्त किया।पंडित जी का योगदान समाज और शहडोल के लिए अविस्मरणीय है उन्होंने शहडोल क्षेत्र को विकास को  दिशा दी। उक्त कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के परिषर प्रभारी प्रो प्रवीण शर्मा ,प्रो करुणेश झा ,एवं समस्त संकायाध्यक्ष ,विभागाध्यक्ष ,प्राध्यापक ,सहायक - प्राध्यापक ,अतिथि विद्वान तथा विश्वविद्यालय के  समस्त अधिकारी कर्मचारी छात्र -छात्राएं उपस्थित होकर पंडित जी की पुण्य तिथि पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

Post a Comment

Previous Post Next Post