स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सिविल अस्पताल जयसिंहनगर अंतर्गत स्वास्थ्य शिविरों का किया जाएगा आयोजन 


शहडोल(सीतेंद्र पयासी)- शासन के निर्देशानुसार स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम का आयोजन 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक सभी जगह मनाया जायेगा। इसी तारतम्य में सिविल अस्पताल जयसिंहनगर में मुख्य अतिथि श्रीमती मनीषा सिंह विधायक जयसिंहनगर की अगुवाई में सम्पन्न किया गया। डॉ आनंद प्रताप सिंह मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा कहा गया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण को बढावा देना है। महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण को मजबूत करके परिवार एवं समुदाय को सशक्त बनाया जायेगा तथा सभी सक्रिय सहयोग से इसे जन आन्दोलन का स्वरूप दिया जायेगा। इसी के साथ आयुष्मान आरोग्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रों में महिला स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें महिलाओं की स्वास्थ्य जॉच, मुख, स्तन, गर्भाशय ग्रीवा, कैंसर की स्क्रीनिंग, एनीमिया जॉंच किशोरियों व महिलाओं को परामर्श, क्षय रोग की जॉंच, सिकल सेल रोगी की जॉंच, कार्ड वितरण तथा परामर्श के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं दी जायेंगी। अभियान में स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक तथा दन्त चिकित्सक आदि सेवाएं देंगे। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु निजी अस्पतालों एवं क्लीनिकों का भी सहयोग लिया जाएगा। 


मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल के लिए गर्भवती महिलाओं की जॉंच, परामर्श तथा मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड वितरण तथा टीकाकरण की सेवायें प्रदान की जायेंगी।

इसी प्रकार जन-जागरूता कर व्यवहार परिवर्तन कर महिलाओं का जागरूक किया जायेगा। इसी प्रकार निक्षय मित्र नामांकन अभियान चलाकर सिविल अस्पताल जयसिंहनगर को टी.बी. मुक्त बनाया जायेगा। इस दौरान रक्तदान शिविरों का आयोजन रेडक्रॉस सोसायटी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से आयोजित किया जायेगा। 

मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी। डाॅ. आनंद प्रताप सिंह ने बताया कि सभी राष्ट्रीय स्वैच्छिक अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान को स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा, उच्च शिक्षा, पंचायती राज तथा ग्रामीण विकास एवं नगरीय निकायों सेे समन्वय कर संचालित किया जायेगा। जन संचार माध्यमों तथा सोशल मीडिया और सामुदायिक स्तर की गतिविधियॉं आयोजित कर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

इस कार्यक्रम का सफल मंच संचालन विजय दुबे द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित

श्रीमती जयश्री कचेर भाजपा मंडल अध्यक्ष जयसिंहनगर, श्रीमती सुशीला शुक्ला नगर परिषद अध्यक्ष जयसिंहनगर, श्रीमती कविता सिंह सरपंच संघ अध्यक्ष जनपद पंचायत जयसिंहनगर, श्री रामनारायण पाण्डेय पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष जयसिंहनगर, श्री अनुपम द्विवेदी भाजपा मंडल महामंत्री जयसिंहनगर, श्रीमती देवकी सोनी महिला मंडल अध्यक्ष जयसिंहनगर, श्री हीरालाल पाल मंडल उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, श्री उमेश गुप्ता भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जयसिंहनगर, श्री दीपक केसरवानी पूर्व मंडल अध्यक्ष जयसिंहनगर, पार्षद श्री नीरज शर्मा, श्रीमती रोशनी गुप्ता, श्रीमती मीना पाण्डेय, के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहनगर के समस्त कर्मचारी गण व पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post