कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर महाविद्यालय जयसिंहनगर में आयोजित हुए कार्यक्रम


शहडोल(सीतेंद्र पयासी)।भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पं. अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में मंत्रों उपचार के साथ भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा का पूजन गायन किया गया वही बडे उत्साह एवं धूमधाम से इस उत्सव को मनाया गया। प्राचार्य प्रोफेसर उत्तम सिंह के सहयोग सें विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


महाविद्यालय में मटकी फोड़ का आयोजन किया गया जहां छात्रा द्वारा मटकी फोड़ के इस अवसर पर अपनी उपलब्धि दिखाई गयी जहां प्रचार्य द्वारा अपने माध्यम से उन्हें पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ के साथ छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं की सुंदर झलकियाॅ देखने को मिली।इस अवसर पर प्रचार्य उत्तम सिंह द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके संघर्ष, कर्म और आदर्शों से परिचित कराया। उन्होंने श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंगों एवं उनके उपदेशों की जानकारी देते हुए छात्र-छात्राओं से कहा कि जीवन में परिस्थितियां चाहे कैसी भी हों, हमें अपने कर्तव्य और कर्म के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा सत्य, सदाचार, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के समापन अवसर पर सम्मान प्राप्त कर छात्राओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। ऐसे आयोजन केवल धार्मिक पर्व मनाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, संस्कारों, परंपराओं और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन से जोड़ने का प्रयास किया जाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post