थाना जयसिंहनगर पुलिस की नशे के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही

735 किलो 440 ग्राम गांजा जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कुल मशरूका लगभग ₹1 करोड़ 13 लाख 55 हजार


शहडोल(सीतेंद्र पयासी)। पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सतत् कार्यवाही करने तथा इसमें संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित् करने के निर्देश दिए गए हैं। शहडोल पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना जयसिंहनगर क्षेत्र में एक ट्रक से कुल 735 किलो 440 ग्राम गांजा जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


दिनांक 13.10.2026 को नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत थाना जयसिंहनगर पुलिस द्वारा रात्रि गश्त एवं प्रभात गश्त के दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध ट्रक को रुकवाकर चालक एवं खलासी से पूछताछ की गई तथा संदेह के आधार पर वाहन की विधिवत तलाशी के दौरान 18 बोरियों एवं 81 पैकेटों में भरा गांजा कुल वजन 735 किलो 440 ग्राम बरामद हुआ।

प्रकरण में आरोपी ट्रक चालक राहुल विश्वकर्मा पिता हरिश्चंद्र विश्वकर्मा, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम जमीनबारी, थाना निजामाबाद, जिला आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) तथा खलासी नारायण मंडल पिता गोन्दो महतो, उम्म्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम अलगडीहा, थाना बगोदर, जिला गिरिडीह (झारखंड) को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध थाना जयसिंहनगर में धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

जप्त मशरूका 

735 किलो 440 ग्राम गांजा, अनुमानित कीमत ₹73,50,000; ट्रक की अनुमानित कीमत ₹40,00,000 तथा तीन मोबाइल फोन की कीमत ₹5,000। कुल कीमत लगभग ₹1,13,55,000 है।

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही में एसडीओपी ब्यौहारी श्री ऋषभ चारी के मार्गदर्शन में निरीक्षक अजय बैगा, सउनि प्रमोद कुमार, सउनि सुरेश सिंह, प्र.आर. 383 आदित्य शुक्ला, प्र.आर. 538 रुस्तम सिंह, आर. 191 ऋषिकांत मिश्रा, आर. 441 नीरज शुक्ला, आर. 711 धीरशाह बैगा, म.आर. 715 खुशबू लोधी एवं साइबर सेल टीम शहडोल की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post