भाजपा मंडल जयसिंहनगर के पदाधिकारियो ने शिकायत पत्र सौपकर समस्या के समाधान पर की परिचर्चा


शहडोल। दिनांक 22/07/2024 को म. प्र. पूर्व क्षेत्र विधुत वितरण कम्पनी जयसिंहनगर अंतर्गत जयसिंहनगर मंडल क्षेत्र मे लगातार हो रही अघोषित विधुत कटौती एवं लो वोल्टेज जैसी समस्या के समाधान के लिए भाजपा जयसिंहनगर मंडल अध्यक्ष  राम नारायण पाण्डेय के नेतृत्व मे भाजपा मंडल जयसिंहनगर के पदाधिकारियो ने कनिष्ठ अभियंता म. प्र. पूर्व क्षेत्र विधुत वितरण कम्पनी जयसिंहनगर से मिलकर शिकायत पत्र सौंपकर जयसिंहनगर मंडल मे यथा शीघ्र विधुत आपूर्ति की समस्या से समाधान के विषय पर चर्चा की l भाजपा जयसिंहनगर मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र वाशियों को विधुत आपूर्ति के बाधित होने से जनमानस को आ रही दिक्कतों से अवगत कराया गया जिसपर कनिष्ठ अभियंता द्वारा उच्च अधिकारियो से चर्चाकर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया है। उक्त अवसर पर भाजपा जयसिंहनगर मंडल अध्यक्ष  रामनारायण पाण्डेय के साथ भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पार्षद दिवाकर देवा पयासी, जिला महामंत्री महिला मोर्चा जय  कचेर, मंडल महामंत्री हिमांशु गुप्ता,  पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर कचेर , व्यापारी प्रकोष्ठ मंडल संयोजक  प्रवीण ताम्रकार, बूथ अध्यक्ष  महेश तिवारी,नर्मदा पाण्डेय,कपिल देव सिँह, नंद लाल यादव,  प्रणव मिश्रा आदि उपस्थित रहे l

Post a Comment

Previous Post Next Post