लोकतंत्र में मतभेद हो जाते हैं लेकिन चयनित होने के बाद मतभेद भूलाकर ग्राम एवं गरीब के सेवा के लिए अपना सर्वस्व लगा देना चाहिए - शरद कोल बिधायक ब्यौहारी
इसे लेकर शाहडोल उप सरपंच संघ के अध्यक्ष प्रभाकर तिवारी ने बताया कि संगठन बनाने का उद्देश्य उप सरपंचों के हित में काम करना है।
जिला अध्यक्ष ऊप सरपंच संघ ने बताया कि उप सरपंचों के नाम पंचायत दर्पण ऑनलाइन साइट पर दर्ज किया जाना चाहिए। पंचों को उनके वार्डो में निर्माण कार्यों में शासन की मूलभूत योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और भ्रष्टाचार मुक्त कार्यों के लिए गुणवत्ता प्रमाण पत्रों पर सहमति के लिए उप सरपंचों के हस्ताक्षर और शील अनिवार्य की जाए, तभी शासन द्वारा पैसे की निकासी कराई जाए। ऑनलाइन व्हाट्सएप ग्रुप में सचिव और सरपंचों के साथ-साथ उप सरपंचों के भी मोबाइल नंबर जोड़े जाएं।
साथ ही पंचों का मानदेय प्रतिमाह 15 सौ रुपये और उप सरपंचों का मानदेय 3000 रुपये किया जाए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी को जनपद और जिला स्तर पर हर महीने ऊप सरपंचों की बैठक लेनी चाहिए। इसके अलावा कोई भी कार्य बगैर ठहराव प्रस्ताव पर 70% पंचों की उपस्थिति और उप सरपंचों की सहमति लेकर करवाई जाए।
जयसिंहनगर बिधायक मनीषा सिंह भी संघ की मांग को उचित स्थान में रखने का आश्वासन दिया एवं पंचायत में मिलजुल कर विकास कार्य करने के लिए उपसरपंच संघ से अपील की।
*इनकी रही गरिमामय उपस्थित*
उपसरपंच संघ अध्यक्ष प्रभाकर तिवारी के अगुआई मे उपसरपंच स्नेह मिलन कार्यक्रम में जयसिंहनगर विधायक मनीषा सिंह ,ब्योहारी बिधायक शरद कोल , जनपद अध्यक्ष मालती सिंह, जनपद उपाध्याक्ष सिब्बू रक्षा सिंह श्याम मुरारी शर्मा अनूपपुर , जगजीवन महोबे पुष्पराजगढ़, श्री धर गर्ग, राम प्रसाद पयासी जनपद सदस्य , मुकेश गौतम अध्यक्ष,ज्योतिरावेंद्र शर्मा,
रावेन्द्र शर्मा मंडल उपाध्यक्ष, जनपद सीईओ अशोक मरावी , थानाप्रभारी एसपी चतुर्वेदी , पत्रकार साथी राकेश गुप्ता , सुनील द्विवेदी , वेद प्रकाश द्विवेदी , पंकज पांडे, रवि प्रकाश, राजेंद्र शर्मा सहित हजारों की तादत में उपसरपंच सामिल रहे ll



Post a Comment