माननीय मुख्यमंत्री द्वारा उपहार की लगाई गई झाड़ियां
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जिले के जयसिंहनगर जनपद क्षेत्र में सीतामढ़ी धाम ग्राम गंधिया में माता सबरी की प्रतिमा का अनावरण किया गया जो सीतामढ़ी धाम श्री रामपथ गमन मार्ग में आता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान श्री राम वन गमन की यात्रा आयोध्या से शुरू कर चित्रकूट होते हुए दण्डकारण्य होकर श्री लंका पहुंचे थे। इस यात्रा के दौरान 248 प्रमुख स्थलों में उन्होंने विश्राम किया था। शहडोल जिले का गंधिया ग्राम भी इन 248 चिन्हित स्थानों में से एक है। दण्डकारण्य में प्रवेश से पूर्व ऐसी मान्यता है कि भगवान श्रीराम माता सीता तथा अनुज लक्ष्मण का गंधिया ग्राम में विश्राम हुआ था। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे इस गांव में माता सीता की रसोई तथा भगवान श्रीराम मंदिर मौजूद है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 08 फरवरी को जयसिंहनगर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत गंधिया में आयोजित कार्यक्रम में 767 करोड़ की लागत वाले निर्माण कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया गया। इन कार्याें में 633 करोड़ रूपए लागत वाले 82 निर्माण कार्यों का लोकार्पण हुआ।
इन कार्याें में जनजातीय कार्य विभाग के 27 कार्य लागत 33 करोड़, नगरीय प्रशासन विभाग के 02 कार्य लागत 28 करोड़, मध्यप्रदेश भवन विकास निगम के 05 कार्य लागत 25 करोड़, मध्यप्रदेश लोक निमार्ण विभाग के 05 कार्य लागत 20 करोड़, मध्यप्रदेश लोक निर्माण विभाग भवन पीआईयू, के 02 कार्य लागत 10.74 करोड़, मध्यप्रदेश पूर्वी क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के 02 कार्य लागत 07 करोड़ 77 लाख, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 12 कार्य लागत 4 करोड़ 78 लाख, मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के 02 कार्य लागत 2करोड़ 39 लाख तथा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के 03 कार्य लागत 1.5 करोड़ की लागत वाले कार्य शामिल थे।
मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहां गया कि हमारी सरकार जनता के हितार्थ काम करती है वही कांग्रेसियों द्वारा उन कार्यों को गलत साबित करने का हरदम प्रयासरत रहते हैं यही नहीं बल्कि हमारे द्वारा जो लाड़ली लक्ष्मी योजना की राशि बढ़कर दी जाती है उस पर कांग्रेसियों का कहना है कि लाडली लक्ष्मी योजना की आवश्यकता नहीं है केवल भाजपा सरकार राशि का दुरुपयोग करने में लगी हुई है जबकि भाजपा सरकार लगातार आम जनता के हितार्थ काम की है और करेगी यही नहीं बल्कि जो सड़क कांग्रेस के समय में नहीं बनी वही हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा सिर्फ दो साल के कार्यकाल में ही पूरा करने का हर संभव प्रयास किया गया और वास्तव में हुआ भी। मुख्यमंत्री द्वारा अपने उद्घोष में यह भी कहा गया कि धन्य है हमारा मध्य प्रदेश जहां इतने बड़े-बड़े और महान तपो भूमि है और हमारी सरकार द्वारा ग्राम गंधिया के सीतामढ़ी को एक विशाल पर्यटक स्थल के रूप में सजाने का प्रयास करेगी। इस कार्यक्रम के दौरान सीधी सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा, श्री शरद जुगलाल कोल, ब्यौहारी विधायक, श्रीमती मनीषा सिंह जयसिंहनगर विधायक, श्रीमती प्रभा मिश्रा जिला पंचायत अध्यक्ष, श्रीमती सुरभि गुप्ता कमिश्नर शहडोल, श्री केदार सिंह कलेक्टर शहडोल,सुश्री काजोल सिंह एसडीएम जयसिंहनगर, श्रीमती शिवानी जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जयसिंहनगर, श्री केपी पटेल आरईएस शहडोल, विवेक तिवारी पीएचई विभाग शहडोल,श्री आनन्द राय सिंहा सहायक आयुक्त शहडोल,श्री राजेंद्र तिवारी खण्ड शिक्षा अधिकारी जयसिंहनगर, श्रीमती सुषमा धुर्वे तहसीलदार जयसिंहनगर, श्री अजय कुमार बैगा थाना प्रभारी जयसिंहनगर, श्री आनंद सिंह पटेल बीएमओ जयसिंहनगर इसी के साथ जन प्रतिनिधि व आम जनमानस भारी मात्रा में उपस्थित रहे।



Post a Comment