ग्राम पंचायत करकी में अवैध अतिक्रमण का क्रम जारी

शासकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय की भूमि बना अतिक्रमण का अखाड़ा


शहडोल। एक और जहां शासन के द्वारा समय-समय पर समीक्षा बैठक करके राजस्व विभाग के समस्त कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा जाता है कि किसी भी प्रकार से मध्य प्रदेश शासन या शासकीय भूमि पर किसी भी व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से निर्माण नहीं किया जा सके लेकिन प्रशासन की उदासीनता के कारण ग्राम पंचायत करकी के शासकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय करकी के भूमि पर अनवरत रूप से अवैध अतिक्रमण का क्रम निरन्तर जारी है प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत करकी के शासकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय करकी में लगभग दस से अधिक लोगों ने अवैध रूप से कब्जा करके पक्का निर्माण किया हुआ है जिसको लेकर के लगभग 3 वर्षों से विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा राजस्व विभाग के अधिकारियों को आवेदन देकर के विद्यालय की भूमि का सीमांकन करवाने और अवैध अतिक्रमण को हटाने की माँग कर रहे हैं लेकिन राजस्व विभाग के प्रशासनिक उदासीनता के कारण 3 साल से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी उक्त भूमि का ना ही सीमांकन हो सका ना ही अवैध निर्माण को हटाया गया जिससे अवैध आक्रमण कर्ताओं में खुशी का माहौल है जिसको देखते हुए यह अतिक्रमण का दायरा दिनों दिन बढ़ता ही चला जा रहा है और लगभग यदि ऐसा ही चला रहा तो आने वाले 6 महीना के अंदर ऐसी स्थिति उत्पन्न होगी कि विद्यालय में छात्राओं के पढ़ने के लिए वह बैठने के लिए भी जगह नहीं बचेगी क्योंकि उक्त भूमि पर दिनों दिन नए-नए अतिक्रमणकर्ताओं के द्वारा अवैध रूप से निर्माण किया जा रहे हैं लेकिन ग्राम पंचायत करकी और राजस्व विभाग की उदासीनता के कारण उक्त निर्माण में कोई भी रोकटोक नहीं होने के कारण यह दूसरी मंजिल के निर्माण तक पहुंच चुका है और अतिक्रमण का क्रम निरन्तर जारी है सूत्रों की माने तो आने वाले कुछ महीनों में और नए अतिक्रमणकर्ता सामने आयेंगे और अवैध रूप से निर्माण की तैयारी में लगे हुए हैं।

वर्तमान समय में शासकीय विद्यालय परिसर में एक साथ कई अतिक्रमणकर्ताओं ने अवैध निर्माण के क्रम को निरंतर बनाये हुए है और दुगनी तेजी के साथ दूसरी मंजिल का निर्माण कार्य पूर्णता की ओर है लेकिन इन अवैध निर्माण किसी भी प्रकार से रोकटोक नहीं होने के कारण यह सभी निर्माण अपनी पूर्णता की ओर है अब देखने वाली बात यह है कि क्या प्रशासन इन अवैध निर्माण में कोई ठोस कार्यवाही करता है या पूर्व की तरह यह सभी निर्माण भी जल्द ही पूर्ण होकर के व्यावसायिक उपयोग में शुरू हो जायेगे

Post a Comment

Previous Post Next Post