जनजातीय कार्य विभाग को गुमराह कर कराया स्थानांतरण अब पुनः प्रभारी प्राचार्य बनने की फ़िराक़ में है, राजकुमार साकेत
वर्ष 2025 में लोकायुक्त प्रकरण प्रचलन में होने के बाद भी जनजातीय विभाग को गुमराह कर करा लिया स्थानांतरण , विभाग ने भी नहीं लिया संज्ञान, आम जन मानस में स्थानांतरण निरस्त करने की हो रही है मांग।
वर्ष 2025 में शासन द्वारा घोषित स्थानांतरण नीति का गलत तरीके से लाभ लेते हुए विभाग से लोकायुक्त में प्रचलित जानकारी छुपाकर गांधी छाप के दम स्थानांतरण कराकर चितराव हायर सेकंडरी से आदर्श आवा .हायर सेकंडरी जयसिंहनगर करा लिया और विभाग ने भी नियम विरुद्ध करा दिया उपस्थित, आखिर इसका जिम्मेदार कौन है।
अब राजकुमार पुन: बनना चाहता है प्रभारी प्राचार्य
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी हाल ही में राजकुमार साकेत प्रभारी प्राचार्य बनने हेतु जुगाड़ लगाकर जनजातीय विभाग के आला अधिकारियों को इस आशय का पत्र लिखवा कर संबंधित कार्यालय तक पहुचा दिया है। सबसे बड़ा देश का यही दुर्भाग्य है कि आखिर कब तक ऐसे भ्रस्टाचार करने वालों को गाँधी छाप के दम पर लोकायुक्त, संबंधित विभाग एवं जनप्रतिनिधि उपकृत करते रहेगे क्षेत्र की जनता जानना चाहती हैं, फिर किस बात के लिए लोकायुक्त की स्थापना की गई है, जब आम जनता को न्याय नहीं मिल रहा है ।



Post a Comment