अवैध खनिज परिवहन करते तीन ट्रैक्टर पकड़ाए
शहडोल(सीतेंद्र पयासी)। आज दिनांक 10 अप्रैल 2026 को प्रातः 6:00 बजे अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) जयसिंहनगर काजोल सिंह द्वारा रीवा शहडोल मार्ग पर भ्रमण के दौरान अवैध परिवहन करते तीन ट्रैक्टरों को पाया गया जिसमें चैतन बैगा पिता मगनू बैगा गाड़ी नंबर MP18 ZO 31 51, रामकुमार बैगा पिता रामखिलावन बैगा गाड़ी नंबर MP 18 AB 2489, अंकसूची लाल बैगा पिता शोभा बैगा गाड़ी नंबर MP18 AB1770 गोहपारु मेन रोड से मय रेत ट्रॉली सहित जप्त कर थाना गोहपारु में सभी वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में रखाया गया। अग्रिम कार्यवाही जारी है इस कार्यवाही में काजोल सिंह अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जयसिंहनगर एवं गोहपारु के कोटवारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Post a Comment