अधिवक्ताओं में दौड़ी खुशियों की लहर
शहडोल(सीतेंद्र पयासी)। विगत वर्षों की भांति गत वर्ष भी अधिवक्ता संघ का चुनाव तहसील प्रांगण जयसिंहनगर में संपन्न हुआ इस चुनाव का रुझान दिनांक 18 जून 2026 से लगातार चलता रहा जिसमें सभी दावेदार अपनी-अपनी दावेदारी को मतदाताओं के सामने व्यक्त करते नजर आए जिस पर मतदाताओ कि रुचि बहुत ज्यादा सराहनीय रही। यह रुझान लगातार दिनांक 28 जून 2026 तक लगातार चलता रहा।
जैसा कि सभी चुनावो में देखा जाता है की दावेदार एवं मतदाता दोनों पूरे तन मन से अपनी शिद्दत अदा करने में जरा भी नहीं चूकतें और यही अधिवक्ता संघ के चुनाव में भी देखने को मिला जहां पर दुर्गा प्रसाद तिवारी अधिवक्ता संघ जयसिंहनगर के अध्यक्ष अपनें सहयोगियों कें मत से मनोनीत हुए। जिन्हें अधिवक्ताओं का सहयोग पूर्ण रूपेण मिला जिससे उन्होंने 66 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। दुर्गा प्रसाद तिवारी द्वारा विजयी घोषित होने पर सभी मतदाताओ को धन्यवाद देतें हुए कहा गया कि यह जीत मेरी नहीं बल्कि उन सभी मतदाताओ की है जिन्होंने मुझे बिजयीं बनाने में अपना भरपूर सहयोग किया उसके बाद अधिवक्ताओ में उत्साह की लहर सी दौड़ गई और सभी के द्वारा दुर्गा प्रसाद तिवारी को जीत की बधाईयाँ ज्ञापित करने में लगें रहें। इस चुनाव में निर्वाचन अधिकारियों की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment