ग्राम पंचायत की शासकीय राशि को पाट रहा पटले

ग्राम पंचायत की लापरवाही की भरपाई करनी पड़ रही है ग्राम वासियों को

ग्राम पंचायत लखनौटी में योजनाओं के नाम पर हो रहा भ्रष्टाचार उपयंत्री संग जारी है सरपंच पति की मनमानी सचिव को कर रहे मोहरे की तरह उपयोग अतिथि शिक्षक बना मेट दोनो तरफ से ले रहा भुगतान मेट के नाम पर अतिथि शिक्षक के परिजन हो रहे मालामाल


भोपाल/शहडोल। जनपद पंचायत जयसिंहनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत लखनौटी में जनपद के अधिकारी एवं उपयंत्री हिमेंद्र पटले के सह पर निर्माण कार्यों के नाम पर हो रहा भारी भ्रष्टाचार निर्माण कार्यों में व्यय हो गया संपूर्ण लागत राशि मगर निर्माण कार्य धरातल में आधे अधूरे सरपंच पति सहायक सचिव एवं उपयंत्री के तानाशाह रवैये के कारण शासकीय धन राशि का हो रहा बंदरबांट क्योकि बिगत 4 वर्षो से ग्राम पंचायत परिसर में शौचालय निर्माण कार्य के नाम पर सरपंच एवं तत्कालीन सचिव के द्वारा लागत राशि का संपूर्ण भुगतान आहरण कर लिया गया लेकिन वास्तविक स्थिति में आज भी उक्त निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है जिससे उक्त निर्माण कार्य की उपयोगिता आज भी चार दीवारी के अंदर कैद हो कर रह गई। हाल ही में ग्राम पंचायत द्वारा ग्राम पंचायत परिसर की पुताई के नाम पर लाखों रुपए व्यय किया गया,  लेकिन अभी वारिश की महज चंद बूंद ही पड़ी है कि ग्राम पंचायत द्वारा कराई गई पुताई के रंग में भंग पड़ कर धुल गया।

मिट्टी के बुनियाद पर हो रहा पुलिया निर्माण कार्य

 


ग्राम पंचायत क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर भारी भरकम राशि से पुलिया निमार्ण कार्य जारी है लेकिन दोनो निर्माण कार्यों की उपयोगिता शून्य है क्योंकि 5 लाख रुपए की लागत राशि से दुवारी से मैरटोला पहुंच मार्ग पर अनुपयुक्त जगह पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में उपयुक्त रेत की जगह मिट्टी से ढलाई कराते हुए अमानक स्तर का गिट्टी उपयोग किया जा रहा है,वही खनिज प्रतिष्ठान मद से 12 लाख रुपए की लागत राशि से ठूठाटोला से लखनौटी पहुंच मार्ग पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है जबकि उक्त निर्माणाधीन स्थल पर इतने भारी भरकम राशि से निर्माण कार्य कराए जाने लायक कोई औचित्य ही नहीं है,बावजूद निर्माण कार्यों के नाम पर सरपंच पति तथाकथित अतिथि शिक्षक एवं उपयंत्री अपनी-अपनी जेब भरने के उद्देश्य मात्र से  शासकीय धन राशि का अपव्यय किए जा रहे हैं। जनहित से जुड़े निर्माण कार्य आज भी राशि व्यय होने के बावजूद अधर में लटके हुए है जबकि भीषण गर्मी के बीच पंचायत वाशी आज भी बूंद बूंद पानी के लिए भटकते हुए दिख रहे हैं।

ग्रामीणों के घरों में पहुंचने से पूर्व ही सड़क पी जाती हैं नल जल द्वारा प्रदाय  जल राशि

हाल ही में नल जल योजना के नाम पर भारी भरकम राशि से सम्पूर्ण ग्राम पंचायत में पाइप लाइन बिछाकर घर घर पेय जल मुहैया कराया जाना था लेकिन निर्माण एजेंसी द्वारा बेहद निम्न स्तर का निर्माण कार्य कराया जाकर संपूर्ण राशि आहरित कर लिया एवं पंचायत सूत्रों के मुताबिक उक्त नल जल योजना के अधिग्रहण के नाम पर सरपंच सचिव ने मोटी रकम लेकर उक्त योजना को ग्राम पंचायत के अधिपत्य में ले लिया गया लेकिन जगह-जगह टूटी पाइप से न तो ग्रामीणों के घर तक पानी पहुंच पा रहा है शासन के द्वारा योजनाओं के नाम पर मिलने वाला धन राशि पड़ा कम तो ग्रामीणों को मिलने वाला पेय जल भी डकार गए सरपंच सचिव शासन की बेहद प्रभावी एवं मानवीय योजना भी सरपंच सचिव के भ्रष्ट कारनामों की वजह से दम तोड़ दिए।

 इनका क्या कहना है 

मीटिंग में हू दिखवाता हूँ।

बृजेंद्र सिंह सहायक यंत्री जनपद पंचायत जयसिंहनगर

रेत कही मिल नहीं रहा जो मिलेगा उसी से काम करना पड़ेगा।

हिमेंद्र पटले उपयंत्री ग्राम पंचायत लखनौटी 

Post a Comment

Previous Post Next Post