घटिया सामग्री का किया जा रहा प्रयोग
सूत्रो कि मानें तो मामला जिले के जयसिंहनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत दरौंडी का है। जहां ग्रामीणों का आरोप है कि अमृत सरोवर के तहत तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। जिसमें घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। जिसको ग्रामीणों ने कई बार रोकने का प्रयास किया। लेकिन निर्माण कार्य नहीं रुक रहा है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि बिना मानक के अनुरूप यहां पर कार्य किया जा रहा है। घटिया पत्थर लगा कर शासकीय राशि का बंदरबांट कर रहें।
सरपंच सचिव और इंजीनियर कर रहे हैं सरकारी धन का बंदरबांट
अमृत सरोवर के तहत तालाब का सौंदर्यीकरण मे बिना मानक के अनुरूप हो रहे कार्य जिसके बाद ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जांच कराने और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे हैं
ग्रामीणों ने पूरा आरोप इंजीनियर हिमेंद्र पटले पर लगा रहे हैं बताया जा रहा है कि इंजीनियर साहब हमेशा सुर्खियों में रहते हैं और आए दिन इनके द्वारा किए गए भ्रष्टाचार उजागर भी होते रहते हैं इनके अंडर में जितने भी ग्राम पंचायत है हर जगह घटिया निर्माण कार्य होते है आए दिन इनके कारनामे उजागर होते हैं इसके बावजूद भी अपने क्षेत्र में कोई सुधार नहीं ला रहे हैं इससे साफ जाहिर हो रहा है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं एसडीओ जयसिंहनगर का पूरा संरक्षण मिला है तभी तो हमेशा सुर्खिया बटोर रहे हैं।


Post a Comment