शहडोल/उमरिया(सीतेंद्र पयासी)। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन व मार्गदर्शन पर जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनौदा के द्वारा विद्यालय परिसर में खो खो, कबड्डी एवं वॉलीबॉल खेलों का आयोजन किया गया। शारीरिक गतिविधियों और खेलों के महत्व को लेकर जागरूकता लाने के उद्देश्य से इस दिन विद्यालय में कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। विद्यालय प्राचार्य मैथिलीशरण पांडे ने बताया कि ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के व्यस्त जीवन में खेल शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।हॉकी के महान दिग्गज मेजर ध्यानचंद के जन्म जयंती पर सम्मान देने के लिए हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।बच्चों को मेजर ध्यानचंद के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद ने भारत को हॉकी में तीन ओलिंपिक में स्वर्ण पदक दिलाया है।
टीम लीडर हिमांशु तिवारी ने कहा कि खेल को हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए और उनसे होने वाले फायदों को भी बताया गया। खेलों से व्यक्तित्व का विकास, शारीरिक विकास, मानसिक विकास, सामाजिक विकास आदि होता है।खेल हमें स्वस्थ रहने, दिमागी क्षमता बढ़ाने, टीमवर्क का अभ्यास करने और संघर्ष करने की क्षमता प्रदान करते हैं। खेल के दौरान विद्यालय प्राचार्य मैथिलीशरण पांडे, विद्यालय शिक्षक वीरेंद्र गर्ग,देवकीनंदन तिवारी,योगेंद्र प्रताप सिंह,तीरथ राम प्रधान, रितिका लोधी,युवा टीम से हिमांशु तिवारी,खुशी सेन,नैंसी सोनी,खिलाड़ी रामजी काछी,सूर्या साहू,सुभाष चौधरी, अंकित सिंह,मिथलेश सिंह,मयंक सिंह,अविष्कार सिंह,अभिषेक सिंह,अमन सिंह,सचिन सिंह,अर्जुन सिंह,अनुराग चौधरी, इंद्रप्रताप सिंह,आशिक सिंह,रुकेश कुशवाहा व सभी उपस्थित रहे।

Post a Comment