श्री अशोक मरावी एसडीओ व श्री मनोज मिश्रा एपीओ जयसिंहनगर को दी गई भावभीनी विदाई


शहडोल(सीतेंद्र पयासी)। जनपद पंचायत जयसिंहनगर के सभागार में आज दिनांक 01 अगस्त 2025 को मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अशोक मरावी एवं श्री मनोज मिश्रा एपीओ जयसिंहनगर का स्थानांतरण अन्यत्र जगह हुआ जिसके लिए आज विदाई समारोह का कार्यक्रम जनपद सभागार में आयोजित किया गया। जहाँ पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अशोक मरावी के कार्य कार्यों की सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सराहना की एक के बाद एक कर्मचारियों ने श्री अशोक मरावी की प्रशंसा का लगातार समा बाधते रहें। और यह बात हकीकत भी है कि उनके द्वारा अपने कर्मचारियों के साथ उनसे जुड़ें ब्यक्तियों को कभी भी निराशा हाथ नही लगनें दिये। 

श्री अशोक मरावी अपनें जनपद के कर्मचारियों को एक परिवार की तरह ही समझतें थें वास्तव में जनपद के बाहर जो शब्द लिखा है अपना ऑफिस अपना घर वह श्री मरावी द्वारा हकीकत में अपने कार्यकाल के दौरान तब्दील किया गया।  यही नहीं बल्कि वह अपने सरल स्वभाव एवं सहेज कार्य शैली की वजह से भी जाने जाते हैं उनके कार्यकाल में यह देखा गया कि वह अपना ज्यादा समय जनपद के कार्यों में ही लगाते थे। कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post