शहडोल(सीतेंद्र पयासी)। ब्यौहारी विधायक शरद जुगलाल कोल ने बुधवार को किसानों के प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखाते हुए ब्यौहारी क्षेत्र अंतर्गत धान खरीदी केन्द्रो का औचक निरीक्षण करतें हुए गंगा स्व सहायता समूह सीधी में क्षेत्र के किसानों से रूबरू होकर धान विक्रय कें साथ किसानों की सुविधाओ का जायजा लेते हुए कई विषयों के संबंध में चर्चा की और धान खरीदी केन्द्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने उपार्जन केंद्र पर पहुंचकर पूरी व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। उन्होंने धान के भंडारण की स्थिति, नमी मापन की प्रक्रिया, बारदाना की उपलब्धता और टोकन प्रदाय की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
वे सीधे किसानों के बीच पहुंचे और किसानों की बातों को ध्यान से सुनने के बाद कहा कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाएं। उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित केंद्र के समूह संचालक को निर्देश दिए कि खरीदी की गति बढ़ाया जाए, बारदाने की सुलभता और किसानों के लिए बैठने व पेयजल की समुचित व्यवस्था रहे। वहीं धान की तौलाई भी समय पर सुनिश्चित किया जाए। इसी कें साथ शरद जुगलाल कोल द्वारा किसानों को यह भी कहा गया कि हमारी सरकार लगातार किसानों कें लिए काम कर रही और अगर कोई भी समस्या आती है तों मुझसें सम्पर्क कर सकतें एक ऐसा विधायक जों किसानों सें मिलनें स्वयं खरीदीं केन्द्र पर पहुचें यह मानवता की सबसें बडी मिसाल है और हर जनप्रतिधि कों ऐसा ही होना चाहिए।


Post a Comment